अड़की में 15 करोड़ के उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास
खूंटी, तमाड़ : ग्र्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा, सांसद कड़िया मुंडा व विधायक विकास कुमार मुंडा ने रविवार को अड़की प्रखंड क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र सारगेया कांची नदी तट
खूंटी/तमाड़ : ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा, सांसद कड़िया मुंडा व विधायक विकास कुमार मुंडा ने रविवार को अड़की प्रखंड क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र सारगेया कांची नदी तट पर उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। पुल का निर्माण 24 माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री नीलंकठ ¨सह मुंडा ने कहा कि इस क्षेत्र की पुरानी मांग को आज हम सबने मिलकर पूरा कर दिया है। इस पुल के बन जाने से क्षेत्र के लोगों का बुंडू आना-जाना सुगम हो जाएगा। साथ ही समय की भी बचत होगी। हमने विभाग की ओर से प्रयास कर अड़की जैसे सुदूर प्रखंड में भी 568 सखी मंडलों का गठन किया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 हजार लाभुकों को आवास आवंटित किए जा चुके हैं। इसी तरह कई प्रकार की लाभकारी योजनाएं गांव के विकास के लिए की जा रही हैं। स्थानीय सांसद कड़िया मुंडा ने कहा कि वर्ष 2014 से गांव के विकास व संवारने के लिए जितना पैसा सरकार द्वारा दिया गया है, उतना पिछले 70 वर्षों में भी नहीं दिया गया था। इसी का परिणाम है कि आज हर गांव में विकास की झलक देखने को मिल रही है। वहीं, स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री की ही देन है जो तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में लगभग चार साल के अंदर पांच उच्चस्तरीय पुल का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही विधायक ने मंत्री व सांसद से तमाड़ पूर्वी व बीरबांकी को प्रखंड बनाने की मांग की। शिलान्यास सभा को मुखिया महावीर मुंडा, प्रमुख सीता नाग ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन सागर मुंडा व धन्यवाद ज्ञापन संजय मुंडा ने किया। शिलान्यास समारोह में बिरसा मुंडा के वंशज सुकराम ¨सह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि ऋषि महतो, सांसद प्रतिनिधि कुमार महेंद्र नाथ शाहदेव, गोलक दास अधिकारी, विवेक मोदक, ग्रामप्रधान रामजीवन ¨सह मुंडा, दिलीप सेठ, मोती पातर, संतू गुप्ता, मोनू जायसवाल, अर¨वद, बाला, धीरज प्रमाणिक, कपिल महतो, कलेश्वर मुंडा, मनोज मंडल व शिवनाथ महतो आदि उपस्थित थे।