Move to Jagran APP

पुलिस ने नष्ट की अफीम की खेती

खूंटी : खूंटी पुलिस अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक आलोक के निर्देश में शुक्रवार को अवैध अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने लगभग 23 एकड़ अवैध अफीम

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 09:05 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 09:05 PM (IST)
पुलिस ने नष्ट की अफीम की खेती
पुलिस ने नष्ट की अफीम की खेती

खूंटी : खूंटी पुलिस अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक आलोक के निर्देश में शुक्रवार को अवैध अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने लगभग 23 एकड़ अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया।

loksabha election banner

मारंगहादा थानांतर्गत करोरा गांव में लगभग तीन एकड़ अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया। वहीं, मुरहू थानांतर्गत चचीगढ़ में 20 एकड़ अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस अवैध अफीम की खेती करने वालों एवं अफीम की खरीद फरोख्त करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध अफीम की खेती करने वालों की पहचान की जा रही है। साथ ही बाहर से आने वाले अफीम के व्यवसायियों के बारे में सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए अभियान चला रहे हैं। अवैध अफीम का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.