शहीदों की याद में जुटे हजारों लोग
खूंटी : हमें शहीदो को नहीं भूलना चाहिए, बल्कि उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। यह तभी संभव है जब हम सब एक होंगे। यह बात ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने बुधवार को कही। वे बिरसा उलगु
खूंटी : हमें शहीदों को नहीं भूलना चाहिए, बल्कि उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। यह तभी संभव है जब हम सब एक होंगे। यह बात ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने बुधवार को कही। वे बिरसा उलगुलान के शहीदों की याद में मुरहू प्रखंड अंतर्गत डोंबारी बुरू स्थित शहीद स्थल पर आयोजित शहीद मेला सह श्रद्धांजिल सभा को संबोधित कर रहे थे। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा, प्रमुख रुकमिला देवी, उप प्रमुख जितेंद्र कश्यप, जिप सदस्य चंद्रप्रभात मुंडा एवं मुखिया सुशील देवी आदि ने शहीदों को याद किया और उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में हम शिक्षा के बगैर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे, इसलिए आने वाले पीढ़ी शिक्षा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि सरकार शहीद स्थल को पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत सरकार शहीद स्थल डोंबारी बुरू एवं गया मुंडा के गांव एटकेडीह के विकास के लिए 50-50 लाख रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि सरकार आप के साथ है। किसी से डरने की जरूरत नही है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के कारण हमें आजादी मिली है। इसे संजो कर रखना है और किसी के बहकावें नही आना है। सरकार एक एक झारखंडियों के लिए है। कार्यक्रम को जिप सदस्य चंद्रप्रभात मुंडा, छोटराय मुंडाव सोमा मुंडा आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व शहीद मेला का शुभारंभ आयोजन समिति के बिशू पाहन ने पूजा-अर्चना एवं श्रद्धांजलि देकर किया। तत्पश्चात विभिन्न क्षेत्रों से आई लोक नृत्य मंडलियों ने अपनी कला का पुरजोर प्रदर्शन किया। जो देर शाम तक चला। समारोह में प्रशासन की ओर से प्रशिक्षु आइएएस उत्कर्ष गुप्ता, आइटीडीए के निदेशक भीष्म कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग एवं मुरहू बीडीओ समेत आयोजन समिति के दुबराज मुंडा, सुदल मुंडा, भोला पाहन, लीलू पाहन, भोंज नाग, बासू मुंडा, कमाल मुंडा, मुचिराय मुंडाव बिशु पाहन आदि उपस्थित थे।
-------------------
ग्रामीणों ने पवित्र स्थलों की मिट्टी मंत्री को सौंपी
रांची की पुरानी जेल में बन रहे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और संग्रहालय के लिए अमर शहीद बिरसा मुंडा व सरदार गया मुंडा के वंशजों और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने डोंबारी बुरू के शहीद मेले में शहीदों और अन्य गांवों के धार्मिक स्थलों देवी गुड़ी, सरना और अन्य पवित्र स्थलों की मिट्टी ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा को सौंपी। पीतल के कलश में रखी गांवों के पवित्र मिट्टी लेते हुए मंत्री ने कहा कि आज तक किसी सरकार ने न शहीदों के गांवों की सुधि ली और न ही उनके वंशजों की पर भाजपा सरकार ने राज्य के हर शहीद को सम्मान देने और उनके गांवों के विकास का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शहीद ग्राम विकास योजना के तहत सभी शहीदों के गांवों का सर्वांगीण विकास करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि रांची स्थित पुराने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार को राज्य सरकार ने बिरसा मुंडा संग्रहालय के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। इसके लिए सभी गांवों के पवित्र स्थलों की मिट्टी का संग्रह किया जा रहा है। इस मिट्टी का उपयोग भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा बनाने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को इस मिट्टी को राजधानी भेजा जाएगा। ग्रामीणों से मिट्टी लेने के बाद मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने पवित्र मिट्टी के कलश को मुरहू के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी उत्कर्ष गुप्ता को सौंप दिया। मंत्री को मिट्टी सौंपने वालो में बासु मुंडा, मुचिराय मुंडा, कमाल मुंडा एवं भोला पाहन शामिल थे।