Move to Jagran APP

महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज सशक्त होगा : मंत्री

खूंटी : महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज सशक्त होगा। इसी को लक्ष्य कर पूरे राज्य में 1,74,000 सखी मंडलों का गठन किया गया है। हम इन सखी मंडलों की आय में वृद्धि करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी का नतीजा है कि आज सखी मंडल हर क्षेत्र में सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर के चल रही है। यह बात संसदीय कार्य एवं ग्रामीण वि

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 09:22 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 09:22 PM (IST)
महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज सशक्त होगा : मंत्री
महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज सशक्त होगा : मंत्री

खूंटी : महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज सशक्त होगा। इसी को लक्ष्य कर पूरे राज्य में 1,74,000 सखी मंडलों का गठन किया गया है। हम इन सखी मंडलों की आय में वृद्धि करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी का नतीजा है कि आज सखी मंडल हर क्षेत्र में सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर के चल रही है। यह बात संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने बुधवार को कही। वे ग्रामीण विकास विभाग की ओर से स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित सखी संवाद कार्यक्रम का संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में खूंटी प्रखंड की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री ने अधिकारियों और सखी मंडलों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि आज खूंटी जिले में लेमनग्रास, इमली प्रोसे¨सग प्लांट व अचार बनाना सहित कई क्षेत्रों में इन्हें लगाया गया है ताकि इनका विकास हो और महिला सशक्त हो। सखी संवाद सिर्फ एक कार्यक्रम ही नहीं है बल्कि इसका बहुत बड़ा लक्ष्य है और सखी संवाद को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें महिलाओं का सहयोग लिया जा रहा है, जैसे जोहार परियोजना, टपक ¨सचाई परियोजना आदि। मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि देश और समाज के लिए अगर कुछ करना है तो महिलाओं को सशक्त करना होगा। इसी लक्ष्य को लेकर आज राज्य सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं और इस दौरान राज्यभर में लगभग 27 लाख घरों को सखी मंडल से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि आइए हम सब मिलकर एक अच्छे देश, एक अच्छे राज्य, एक अच्छे जिले की स्थापना करें, जिससे आगे आने वाली पीढ़ी हमारे बताए हुए मार्ग पर चलकर एक अच्छे समाज का निर्माण कर सके। कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त अंजलि यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राखी कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, खूंटी प्रखंड प्रमुख रुक्मिला देवी, उप प्रमुख, बीडीओ सुचित्रा ¨मज, जोहार परियोजना की स्मिता, जिला परिषद उपाध्क्ष श्याम सुंदर एवं पार्षद अनूप साहू समेत सभी पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.