Move to Jagran APP

बिरहू में युवक की हत्या

खूंटी : बिरहू पंचायत में बुधवार को नदी के किनारे से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान जमुआदास कॉलोनी निवासी परमानंद प्रसाद (35) के रूप में की गई। शव के गले में एक बेल्ट कसी थी और पत्थर बंधा था। उसकी हत्या कर शव को नदी में डाल दिया गया था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 09:19 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 09:19 PM (IST)
बिरहू में युवक की हत्या
बिरहू में युवक की हत्या

खूंटी : बिरहू पंचायत में बुधवार को नदी के किनारे से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान जमुआदास कॉलोनी निवासी परमानंद प्रसाद (35) के रूप में की गई। शव के गले में एक बेल्ट कसी थी और पत्थर बंधा था। उसकी हत्या कर शव को नदी में डाल दिया गया था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। परमानंद की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि उसका पति पिछले शनिवार से लापता था। आज सुबह जानकारी मिली कि नदी किनारे उसका शव पड़ा है। खूंटी थाना प्रभारी राजेश प्रसाद रजक ने बताया कि परमानंद प्रसाद शराबी युवक था और वह मुर्गा लड़ाई कराता था। उसकी पत्नी के अनुसार मुर्गा लड़ाई को लेकर ही उसका कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। संभवत: उसी विवाद के चलते हत्या हुई है। पुलिस इसी आधार पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.