Move to Jagran APP

महिलाएं जागरूक हो रही हैं : मंत्री

कर्रा : झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की प्रखंड मिशन प्रबंधन इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में सरकार का सखी मंडल से सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन करने के बाद मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने कहा कि झारखंड में कुल 74 हजार सखी मंडल का

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 09:04 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 09:04 PM (IST)
महिलाएं जागरूक हो रही हैं : मंत्री
महिलाएं जागरूक हो रही हैं : मंत्री

कर्रा : झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की प्रखंड मिशन प्रबंधन इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में सरकार का सखी मंडल से सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने कहा कि झारखंड में कुल 74 हजार सखी मंडल का गठन किया गया है। दिन-प्रतिदिन महिलाएं जागरूक हो रही हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सरकार सखी मंडल के माध्यम से माताओं, बहनों को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है, जिससे समाज में फैली कुरितियां समाप्त हो जाएंगी। आज लोग झारखंड में दूसरे प्रदेश से आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कर्रा प्रखंड में सखी मंडल का गठन आज से डेढ़ वर्ष पूर्व शुरू किया गया था। प्रखंड के 178 गांव में से 175 गांव में सखी मंडल का गठन हो चुका है। ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाएं खूंटी जिला में कार्यान्वित हैं। जिले के तीन अंचल कर्रा, खूंटी, मुरहू में जोहार योजना चल रही है। धीरे-धीरे पूरे झारखंड में इसे शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में सखी मंडल की दर्जनों महिलाओं ने सरकार के प्रतिनिधि से पंचायत से जुड़ीं दर्जनों समस्याओं को रखा। सीमा बखला, बहालेन भेंगरा, शिल्पा देवी, निर्मला देवी, विलासी देवी, राखी कुमारी, जया देवी, प्यारी सांगा ने मंत्री से सीधी वार्ता कर बारी-बारी से समस्याएं गिनाईं। इनमें मुख्य रूप से बैंक खाता न खुलने, हाकांजाग व लोधमा पंचायत में शौचालय के अधूरे रहने की बात कही गई। कार्यक्रम को झारखंड राज्य आजीविका मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष पारितोष उपाध्याय, महिला समाज बोर्ड की अध्यक्ष उषा पांडेय, जिप उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर कच्छप, बीडीओ सोमा उरांव, सीएफटी के एनाआरएलएम पदाधिकारी दिनेश ¨सह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा, बीएसओ राकेश वर्मा, शिक्षा विभाग के बीपीओ मनमोहन साहू एवं बीएचओ डॉ. नुपुर कोयल ने अपने-अपने विभाग से सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना पर विस्तृत प्रकाश डाला। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद प्रसाद सोनी, घुरन महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी, सांसद प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद, बीस सूत्री अध्यक्ष कैलाश राम महतो, आजीविका मिशन खूंटी की डीपीओ अनीता केरकेट्टा, जिला प्रबंधक अजीत सुशील बा, संजय कुमार, प्रमोद कुमार झा, अंचल अधिकारी पुष्पक रजक, अनीमा देवी, सुनीता भेंगरा समेत सखी मंडल की सदस्याएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन सरस्वती देवी किया और धन्यवाद ज्ञापन संजय पाण्डेय ने दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.