Move to Jagran APP

शहीद गया मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

खूंटी : भगवान बिरसा मुंडा के सेनापति शहीद गया मुंडा की जन्मस्थली एटकेडीह में रविवार को शहादत दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावनण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि खूंटी जिला आंदोलनकारियों का जिला रहा है। भगवान बिरसा मुंडा एवं शहीद गया मुंडा ने भारत की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 09:36 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 09:36 PM (IST)
शहीद गया मुंडा की प्रतिमा का अनावरण
शहीद गया मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

खूंटी : भगवान बिरसा मुंडा के सेनापति शहीद गया मुंडा की जन्मस्थली एटकेडीह में रविवार को शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि खूंटी जिला आंदोलनकारियों का जिला रहा है। भगवान बिरसा मुंडा एवं शहीद गया मुंडा ने भारत की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया था। झारखंड सरकार उन वीरों को नमन करती है एवं आदर्श ग्राम योजना के तहत उनके कर्मस्थली एवं जन्मस्थली को विकसित कर करने का काम कर रही हैं।

loksabha election banner

--

शहीदों के आदर्शो पर चलकर ही पूरा होगा उद्देश्य

मंत्री नीलकंठ ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए हमारे वीर पुरुषों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी उसे उनके आदर्शों पर चलकर ही पूरा किया जा सकता है। शहीद गया मुंडा की कर्म स्थली एवं जन्मस्थली को शत-शत नमन है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों को सम्मान देने के लिए रांची में संग्रहालय का निर्माण करा रही है। वहां शहीदों के गांव की मिट्टी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज से 15 वर्ष पूर्व एटकेडीह में आने जाने का रास्ता भी नहीं था। विधायक बनने के बाद उन्होंने इस क्षेत्र के लिए उन्होंने कई काम किए। चारों ओर पुल, पुलिया एवं सड़क का निर्माण कराया गया है। शहादत दिवस के अवसर पर उन्होंने आदर्श ग्राम योजना के तहत 10 आवासों का गृहप्रवेश कराया। पेयजल आपूर्ति योजना के तहत 19.14 लाख से निर्मित जलमीनार का उदघाटन भी किया। साथ ही लगभग 35 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक प्रशिक्षण भवन का शिलान्यास भी किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि पूरे विश्व में भगवान बिरसा मुंडा का नाम फैला है। बिरसा मुंडा के सेनापति रहे गया मुंडा ने भी अपना जीवन देश के लिए दांव पर लगा दिया था। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, जिला परिषद सदस्य चंद्र प्रभात मुंडा, प्रमुख रूकमिला देवी, सफीक खान, लाल प्रवीण नाथ शाहदेव व सनिका मुंडा ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर आइटीडीए परियोजना निदेशक भीष्म कुमार, उप प्रमुख जितेंद्र कश्यप व जिला कल्याण पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग समेत बड़ी संख्या में जिला के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.