कांग्रेस ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
खूंटी : कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने झंडोत्तोलन किया। वंदेमातरम का सामूहिक गान किया गया। साथ ही कांग्रेस के गौरवमयी इतिहास को स्मरण करते हुए उसे दोहराने का संकल्प लिया गया।
खूंटी : कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने झंडोत्तोलन किया। वंदेमातरम का सामूहिक गान किया गया। साथ ही कांग्रेस के गौरवमयी इतिहास को स्मरण करते हुए उसे दोहराने का संकल्प लिया गया। मौके पर पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, ओमप्रकाश मिश्रा, मो. सय्यूम अंसारी, किशोर कुमार गौंझू, विनायक कुमार राय, अर्जुन साहू, नईमुद्दीन खान, सहिन्द्र महतो, सुशील सांगा, ओमेगा, मनीष खलखो, राम मुंडा, अनमोल होरो, अविनाशी मुंडू, चुन्नू नायक, बंधू गौंझू, बैजनाथ मुंडा, लिटा नाग, शमीम अनवर, अनिल सुरीन एवं राजेश महतो आदि उपस्थित थे।