रैली की सफलता को किया मंथन
खूंटी : आगामी 13 जनवरी को रांची में आयोजित होने जा रही तेली अधिकार महारैली की सफलता को ले छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की जिला समिति के पदाधिकारियों ने तेली बहुल गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक कर महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

मौके पर जिलाध्यक्ष शिवनारायण गौंझू ने कहा कि रांची के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जागरूकता रथ निकालकर तेली बहुल गांवों में जनसंपर्क किया जा रहा है। जागरूकता रथ के साथ चल रहा पांच सदस्यीय दल अब तक 30 गांवों का भ्रमण कर चुका है। एक सप्ताह के अंदर जागरूकता रथ खूंटी जिला में प्रवेश कर जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि जागरूकता रथ का कुंजला गांव में भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक में ग्राम समिति सह स्वागत समिति का चयन किया गया। समिति का संरक्षक लुरका महतो व तेतरू महतो, अध्यक्ष कैलाश महतो, सचिव दयानंद महतो, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, उपाध्यक्ष संतोष राम, ग्राम युवा अध्यक्ष आनंद महतो, युवा उपाध्यक्ष दिलीप कुमार व युवा सचिव जलेश्वर महतो को बनाया गया। वहीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष विनीता देवी, सचिव ममता देवी एवं कोषाध्यक्ष सावित्री देवी को मनोनीत किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से नरेन्द्र साहू, विक्रम राम व महावीर राम उपस्थित थे।