Move to Jagran APP

गांधीजी के दिखाए मार्ग पर चलें : रोहित

खूंटी : महात्मा गांधी की 150वीं की सालगिरह के अवसर पर शुक्रवार को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से एसएस उच्च विद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी का भारत का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 08:14 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 08:14 PM (IST)
गांधीजी के दिखाए मार्ग पर चलें : रोहित
गांधीजी के दिखाए मार्ग पर चलें : रोहित

खूंटी : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से एसएस उच्च विद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी का भारत का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधीक्षक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित महाली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को संबंधित करते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन मे गांधी जी की महत्वपूर्ण भूमिका अविस्मरणीय है। सत्य, न्याय, अ¨हसा के पथ पर चलकर ब्रिटिश हुकूमत से इस देश को आजाद करना भारत के इतिहास में एक अनन्य श्रेष्ठ एवं स्वर्णिम अध्याय है। गांधी जी ने अपने जीवन में निष्ठा, सदाचार एवं परहित को सबसे अधिक महत्व दिया। संकल्प में अविचल रहकर और कठिन प्रण लेकर सफलता हासिल करने का मंत्र पोरबंदर के बापू ने भारतवासियों का सिखाया। उन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने का आग्रह किया। जिला शिक्षा अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं को संबंधित करते हुए कहा कि गांधी जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी जीवनचर्या से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें, तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुचित्रा ¨मज ने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कठिन परिश्रम और संकल्प के प्रति लक्ष्य पर स्थिर रहकर सफलता सहजता से हासिल की जा सकती है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन सुजीत गोस्वामी ने किया। चित्राकंन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुप्रिया आइंद, द्वितीय स्थान पुष्पा कुमारी, तृतीय स्थान सुमन तानी को मिला। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इच्छा मित्रा, द्वितीय स्थान धानेश्वर मुण्डू व तृतीय स्थान अनमोल मुंडू ने प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.