राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो
विश्व ¨हदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जिवेशवर मिश्र एवं जगन्नाथ शाही की अगुवाई में शुक्रवार को झारखंड के लगभग 50 से अधिक संगठनों एवं राज्य भर के विहिप के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन दिया7ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि वह भी झारखंड की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों एवं राम भक्तों की भावनाओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाए जिससे कि केंद्र सरकार अध्यादेश के माध्यम से भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे।
खूंटी : विश्व ¨हदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष जिवेशवर मिश्र एवं जगन्नाथ शाही की अगुवाई में शुक्रवार को झारखंड के लगभग 50 से अधिक संगठनों एवं राज्य भर के विहिप के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि वह भी झारखंड की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों एवं राम भक्तों की भावनाओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाए जिससे कि केंद्र सरकार अध्यादेश के माध्यम से भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे। यह जानकारी विहिप जिलाध्यक्ष विनोद जायसवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण ¨हदू समाज का 1928 संकल्प रहा है 7अनावश्यक विलंब ¨हदू समाज के धैर्य की परीक्षा ले रहा है वर्तमान स्थिति में इसका समाधान यही हो सकता है कि केंद्र सरकार अध्यादेश लाकर श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे।