Move to Jagran APP

नारे तकदीर, अल्लाह हो अकबर के नारे से गूंजा खूंटी

खूंटी : शहर में सोमवार को मुहर्रम का मातमी जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिवाजी

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 10:31 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 10:31 PM (IST)
नारे तकदीर, अल्लाह हो अकबर के नारे से गूंजा खूंटी
नारे तकदीर, अल्लाह हो अकबर के नारे से गूंजा खूंटी

खूंटी : शहर में सोमवार को मुहर्रम का मातमी जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिवाजी सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के द्वारा स्थानीय शिवाजी चौक पर अतिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा को कमेटी सदस्यों द्वारा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर उन्होंने सभी से मुहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। कमेटी द्वारा एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा, एसडीओ प्रणव कुमार पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कांशीनाथ महतो सहित अन्य अतिथियों का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने अस्त्र-शस्त्र चालन में अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई युवाओं के करतब ने तो लोगों को चौंका दिया। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी की अगुवाई में मुहर्रम के जुलूस में हाथ में तिरंगा लहराते हुए कुछ लोग आगे चल रहे थे। नारे तकदीर, अल्लाह हो अकबर के नारे लगा रहे थे। सभी हुसैन को याद कर मातम भी मना रहे थे। कई लोग हथियार लिए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस में कई प्रकार के ताजिया का भी प्रदर्शन कर रहे थे। अग्नि मिसाइल के द्वारा भारत की शक्ति का भी प्रदर्शन किया गया। जुलूस शिवाजी चौक से निकलकर जन्नत नगर से वापस आजाद रोड होते हुए भगत ¨सह चौक, नेताजी चौक होते हुए थाना पहुंचा। थाना से कर्रा रोड होकर कर्बला चौक जाकर जुलूस समाप्त हो गया। जुलूस में शहर के विभिन्न अखाड़ों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात की गई थी। जुलूस में मुख्य रूप से सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के सदर अब्दुल कादिर, सचिव मो सयूम अंसारी, उपाध्यक्ष इरफान अंसारी, कोषाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, मो. आलम राइन, मो. आरिफ, मो. इसराइल अंसारी, मो. महमूद अंसारी, मो. रियाज पाशा सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.