प्रकृति से जुड़ा है करमा पर्व : सांसद
खूंटी : करम अखड़ा में गुरुवार को सामूहिक करमा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मु
खूंटी : करम अखड़ा में गुरुवार को सामूहिक करमा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सासद कड़िया मुंडा ने कहा कि धर्म आधारित कर्म ही सच्चा धर्म है। पूजा में हम खेतीबारी ठीक से हो यह हम ईश्वर से कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे हम कहीं भी हो हमें अपने पूर्वजों और संस्कृति को नहीं भुलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के युवा पढ़ने-लिखने के लिए अपने गाव से बाहर जाते हैं और अपनी संस्कृति को भूल जाते हैं। उन्होंने गांव के पढ़े-लिखे युवाओं को नशा से दूर रहने के लिए कहा। उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझने के लिए और विसंगतियों से दूर रहने के लिए युवाओं को कहा। ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि करमा सीधे तौर पर प्रकृति से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि करमा पूजा में हम धरती हरियाली के साथ-साथ खेतीबारी की अच्छी होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि करम हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस पर्व को हम करम अखाडे़ में पिछले बीस साल से मनाते आ रहे हैं और आगे भी मनाते रहेंगे। इससे पहले शाम से ही करम अखाड़े में विधिवत पूजा-पाठ पाहन प्रेमनाथ मुंडा के द्वारा कराया गया। पूजा में युवतियों ने करम भगवान से अच्छी फसल और अपने भाई की सलामती की कामना की। पूजा के बाद सभी पारंपरिक करम गीत, ढोल और मादर की थाप पर सासद, मंत्री के साथ स्थानीय लोग भी झूमते-गाते नजर आए। सासंद ने ढोल बजाया और मंत्री उसकी थाप पर खूब नाचे। पर्व के अवसर पर स्त्री-पुरूष सभी उल्लास से भरे थे। कार्यक्रम में काशी नाथ महतो, रानी टूटी, जयराम गुड़िया, लखन मुंडा, जगरनाथ मुंडा, चंद्रावती, इंद्रमुनि, नौरी पूर्ति, मंगल सिंह मुंडा, मदिराय मुंडा आदि उपस्थित रहे।