महिला ¨हसा एवं बाल अधिकार पर कार्यशाला
खूंटी : गुटजोर पंचायत के कपडि़या स्थित जन उत्थान केंद्र में महिला ¨हसा एवं बाल अधिकार पर क
खूंटी : गुटजोर पंचायत के कपडि़या स्थित जन उत्थान केंद्र में महिला ¨हसा एवं बाल अधिकार पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गुटजोरा, फूदी, मुरही सहित बीस गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम लोक स्वर संस्था और अक्सपेम इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। लोक स्वर सचिव शालिनी संवेदना ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में महिला ¨हसा पर प्रतिबंध होना चाहिए। इसके साथ ही नशा के खिलाफ अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को समाज में महिला ¨हसा के खिलाफ आगे आना होगा। साथ ही बच्चों के अधिकारों की जानकारी रखनी होगी। वहीं, टकरा के ग्रामप्रधान जॉन कच्छप, मुरही पंचायत के उप मुखिया विश्वजीत लकड़ा, सोमा मुंडा सहित कई गांव के ग्रामप्रधानों ने सामूहिक रूप से गांव में महिला ¨हसा के खिलाफ घोषणापत्र में हस्ताक्षर किया।