कचहरी मैदान में शिल्प मेला का शुभारंभ आज
खूंटी : लोक सेवा केंद्र के तत्वावधान में स्थानीय कचहरी मैदान में शुक्रवार को भारतीय शिल्प उ
खूंटी : लोक सेवा केंद्र के तत्वावधान में स्थानीय कचहरी मैदान में शुक्रवार को भारतीय शिल्प उत्सव मेला का शुभारंभ होगा। यह मेला एक महीने तक चलेगा। उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, उपाध्यक्ष राखी कश्यप और भाजपा के जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को मेला संयोजक सोसन प्रसाद ¨सह ने दी। उन्होंने बताया कि मेला का मुख्य आकर्षण खाद्यी ग्रामद्योग के वस्त्र और आर्युवेदिक दवाइयां रहेंगी। इसके अलावा कोकरी, बनारसी सूट, बनारसी साड़ी, बंगाल का काथा वर्क, गुजराती सूट और चादर, पंजाब का सूट और चुन्नी, आसाम का प्रसिद्ध बांस से बने सामान सहित अन्य भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा भी कई प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे।