जिला खेल स्टेडियम में मनाया जाएगा पर्यटन दिवस
खूंटी : उपायुक्त सूरज कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। मौके पर उपायुक्त ने कह
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 07:50 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 07:50 PM (IST)
खूंटी : उपायुक्त सूरज कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अन्य मंत्रालयों एवं राज्य सरकार के सहयोग से 16 सितंबर से 27 सितंबर तक संपूर्ण भारत में पर्यटन पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा 22 सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में पर्यटन पर्व का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन पर्व के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन पर्व के सफल आयोजन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। नोडल पदाधिकारी के सहायतार्थ सात अन्य पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें