शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने का निर्णय
कर्रा : थाना परिसर के स्वागत कक्ष में बुधवार को करमा व मुहर्रम पर्व को लेकर थाना प्रभारी अि
कर्रा : थाना परिसर के स्वागत कक्ष में बुधवार को करमा व मुहर्रम पर्व को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें कर्रा में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। नवमी झांकी 20 सितंबर को हर वर्ष के भांति इमामबाड़ा से डाकघर, लौयकेल बस्ती होते हुए लौयकेल इमामबाड़ा पहुचकर फातिहा पढ़कर वापस कर्रा बस्ती पहुंचेगी। वहीं, दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर दो बजे दशमी जुलूस इमामबाड़ा से कर्रा लोधमा मुख्य सड़क होते हुए मस्जिद चैक, डाकघर रोड, कर्रा चौक, थाना परिसर होते हुए कर्बला मे जाकर फातिहा पढ़कर सम्पन्न होगी। पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के गणमान्य लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर विनोद प्रसाद सोनी, मुखिया अजय टोप्पो, युसूफ खलीफा, परवेज खान, विनोद भगत , तेम्बा उरांव, शेख फिरोज, मुखिया रंजिता देवी, गोविन्दपुर मुखिया मीना देवी, डुमरगड़ी मुखिया भीमसेन तिर्की, रश्मि लकड़ा, मेहदी हसन, दिलीप सिन्हा, छुनकू सारंगी, सुबोध प्रसाद सोनी, साकिर खान, अमजद खान, बीपीओ जयप्रकाश मानकी, मनोज महतो, जोनसन होरो के अलावा सभी थाना परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।