हॉकी खिलाड़ियों का स्वागत
खूंटी : सिमडेगा में बीते 13 से 17 सितंबर तक हुए राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता से लौटे
खूंटी : सिमडेगा में बीते 13 से 17 सितंबर तक हुए राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता से लौटे विजयी खूंटी बालक वर्ग के खिलाड़ियों का मंगलवार को स्थानीय भगत ¨सह चौक पर हॉकी संघ के सदस्यों ने जमकर स्वागत किया। अंडर 15 में एसटीसी खूंटी बालक वर्ग ने गुमला टीम को 5-1 से पराजित किया था। टीम के कोच सुरीन बड़ाईक ने सभी खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं जिला हॉकी संघ की उपाध्यक्ष अर्पणा हंस ने सभी खिलाड़ियों के बीच मिठाइयां बांटी। गाजे-बाजे के साथ सभी हॉकी खिलाड़ियों को एसएस स्कूल प्रांगण ले गए। वहां पर शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव दशरथ महतो, सुशांति हेरेंज, रोयेन भेंगरा, नमजन सोय,किरण कंडुलना, ऊना कुमारी सहित स्थानीय हॉकी खिलाड़ी मौजूद थे।