धूमधाम से से हुई देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा
खूंटी : देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ की गयी। कई जगहा
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 07:16 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 07:16 PM (IST)
खूंटी : देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ की गयी। कई जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा की गयी और प्रसाद वितरण किया गया। कारखानों और गैराजों के अलावा दुकानों में भी लोगों ने विश्वकर्मा पूजा की। बिजल विभाग द्वारा तोरपा और खूंटी में प्रतिमा स्थापित की गई थी। बस पड़ाव सहित अन्य जगहों पर भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के अलावा तोरपा, कर्रा, रनिया, मुरहू, अड़की सहित अन्य क्षेत्रों में भी विश्वकर्मा पूजा की धूम रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें