सड़क दुर्घटना में सहायक पुलिस की मौत
खूंटी : जिला पुलिस लाइन में पदस्थापित सहायक पुलिस मनोज गड़िया उम्र 22 वर्ष पिता खुदू गड़िया की
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 01:30 AM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 01:30 AM (IST)
खूंटी : जिला पुलिस लाइन में पदस्थापित सहायक पुलिस मनोज गड़िया उम्र 22 वर्ष पिता खुदू गड़िया की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह लोआजीमी तपकारा का रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार मनोज गुड़िया बीती रात करीब एक बजे सरकारी गाड़ी अपने खुद चलाकर तोरपा से खूंटी आ रहे थे। अंगराबाड़ी के पास विपरित दिशा से आ रही ईंट लदी 709 गाड़ी से जबदस्त टक्कर हो गई। जिसमें मनोज गाड़ी में ही फंस गए। आसपास के लोगों ने देखते ही एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के आने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। मनोज गुड़िया अविवाहित थे। और उसके माता-पिता रांची तुपुदाना में रहते हैं। मुरहू थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही घटना की जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें