हॉकी टूर्नामेंट में सिमडेगा ने सिसई को 5-1 से हराया
खूंटी : बिरसा कॉलेज मैदान में चल रहे अंतर कॉलेज हॉकी पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग
खूंटी : बिरसा कॉलेज मैदान में चल रहे अंतर कॉलेज हॉकी पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग मैच खेले गए। इसमें सिमडेगा ने बीएनजे कॉलेज सिसई को 5-1 से हराया। इसके बाद दूसरा मैच बिरसा कॉलेज बनाम केओ कॉलेज गुमला के बीच खेला गया। इस मैच में बिरसा कॉलेज 6-0 से विजयी हुआ। तीसरा मैच दिन के तीन बजे डोरंडा कॉलेज रांची बनाम सिमडेगा कॉलेज के बीच खेला गया। यह मैच एक एक गोल से बराबरी पर समाप्त हुआ। गोल औसत के आधार पर डोरंडा कॉलेज विजेता हुआ। आज के मैच में पूर्व ओलंपियन सिलवानुस डुंगडुंग एवं मनोहर टोपनो सेलेक्टर के रूप में उपस्थित हुए। प्राचार्या डॉक्टर एन पूर्ति, डॉ. जेएस नाग, सुरेंद्र मोहन यादव, प्रोफ़ेसर जी ¨कड़ो, विजय प्रधान, सुरेंद्र महतो, प्रकाश प्रमाणिक, डॉ. अमित कुमार एवं आयोजन सचिव राजकुमार गुप्ता मौजूद थे। शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि डीएसडब्ल्यू डॉक्टर पीके वर्मा उपस्थित होंगे।