जिले का नहीं पाया अबतक समुचित विकास : दिलीप मिश्रा
खूंटी : झारखंड विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को भगत ¨सह चौक
खूंटी : झारखंड विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को भगत ¨सह चौक पर झाविमो कार्यकर्ताओं ने सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मौके पर मिश्रा ने कहा कि जिला स्थापना के 11 साल बाद भी यहां की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया है। जनता को झूठे सपने दिखाकर उनको अंधेरे में रखने का काम भाजपा सरकार करती आ रही है। जिला प्रशासन बुधवार को 11वीं वर्षगाठ मनाने जा रहा है। पर, जिले की मूलभूत समस्याओं पर स्थानीय जनप्रतिनिधियो और जिला प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया है। यहां पर नॉलेज सिटी का निर्माण अबतक नहीं हो पाया है। आइओसी टर्मिनल में अबतक स्थानीय लोगों की नौकरी नहीं हो पाई है, तोरपा प्रखंड को अनुमंडल बनाने की पहल नहीं की गई, खूंटी एस्ट्रोटर्फ मैदान को खेलने लायक नहीं बनाया गया है। इसके अलावा यहां पर बाईपास की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि गिनती करने के लिए कई समस्याएं हैं। जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। झारखंड विकास मोर्चा उन मांगों को जिला प्रशासन से जल्द से जल्द पूरा करने की मांग करती है। प्रदर्शन के बाद मिश्रा ने उपायुक्त को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मो. यासीन, हरेंद्र, जफरियस तिड़ू, बिनसाय मुंडा, महादेव मुंडा, प्रदीप साहू, अविनाश, करुणा, नंदिता सहित कई झाविमो के कार्यकर्ता मौजूद थे।