सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी : पांडेय
खूंटी : स्थानीय डीएवी स्कूल में रविवार को मेधा सम्मान समारोह सह कला प्रदर्शनी का आयोजन किया
खूंटी : स्थानीय डीएवी स्कूल में रविवार को मेधा सम्मान समारोह सह कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के ¨हदी के विभागाध्यक्ष जेवी पांडेय ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत बहुत जरूरी है। इसके साथ ही बच्चों का सही मार्गदर्शन करने के लिए बेहतर शिक्षकों को भी होना जरूरी है। वहीं, विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर उन्होंने बच्चों की तारीफ की। बिरसा कॉलेज के सेवानिवृत्त गणित के प्रो. एसबी चौधरी ने आशीर्वचन देते हुए बच्चों को मार्ग-दर्शन किया। वहीं, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. टीपी झा ने डीएवी स्कूल खूंटी से से पढ़े कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का परिचय दिया, जो वर्तमान में भारत के विभिन्न उच्च संस्थानों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि डीएवी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ बेहतर संस्कार भी देता है। उन्होंने कहा कि डीएवी ने अनेक प्रतिभाओं को पैदा किया है। अतिथियों ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अपने अभिभाषण से मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने गुजराती, राजस्थानी एवं नेपाली जैसे लोक नृत्यों से सबका मन मोह लिया। इस सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय में आर्ट्स एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। सबने बच्चों की इन कला-प्रतिभाओं की खूब सराहना की। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी शिक्षक पवन कुमार ¨सह के दिशा-निर्देशन में अपूर्वा तन्नू एवं रिया चौरसिया ने किया। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।