विहंगम योग संत समाज ने निकाली शोभायात्रा
खूंटी : ब्रह्मा विद्या विहंगम योग संत समाज खूंटी द्वारा रविवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 10:01 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 10:01 PM (IST)
खूंटी : ब्रह्मा विद्या विहंगम योग संत समाज खूंटी द्वारा रविवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा पीपराटोली स्थित गायत्रीटोली से नगर भ्रमण करते हुए नीचे चौक तक गई। शोभायात्रा में सदस्यों ने लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का काम किया। वहीं, केशव कुटीर में सत्संग का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सभी प्रखंडों से आए सत्संग के सदस्य मौजूद हुए। कार्यक्रम में जीतेंद्र कश्यप, बिरसू सिंह, मुकेश कुमार, सुमीत कुमार गुप्ता सहित कई सदस्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें