Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ झाविमो कार्यकर्ता उतरेंगे सड़क पर

खूंटी : कांग्रेस द्वारा दस सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने में झाविमो भी साथ देगा। इस संबंध मे

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 09:38 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 09:38 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ झाविमो कार्यकर्ता उतरेंगे सड़क पर
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ झाविमो कार्यकर्ता उतरेंगे सड़क पर

खूंटी : कांग्रेस द्वारा दस सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने में झाविमो भी साथ देगा। इस संबंध में शनिवार को झाविमो जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर मिश्रा ने कहा कि भाजपा वाले पहले महंगाई पर कांग्रेस को दोषी करार देते थे। सड़कों पर आंदोलन करते थे। आज भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। भाजपा गरीब विरोधी सरकार है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घट रही है, लेकिन भारत में तेल की कीमत वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की चक्की में पीस रही है। इसका झारखंड विकास मोर्चा विरोध करता है। बैठक में मो. यासीन, महेश ¨सह, महादेव मुंडा सहित कई झाविमो के कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.