अफीम का मुख्य सूत्रधार पुलिस की गिरफ्त से बाहर
खूंटी : पत्थलगड़ी शुरू होने के बाद से यह जिला अफीम तस्करों के लिए सेफ जोन माना जाता है। बीते
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 10:51 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 10:51 PM (IST)
खूंटी : पत्थलगड़ी शुरू होने के बाद से यह जिला अफीम तस्करों के लिए सेफ जोन माना जाता है। बीते रविवार को भी जिला पुलिस ने दो युवती को अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। लेकिन उसके मुख्य सूत्रधार पौलुस सोय और नयन साहू अबतक पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस लगातार दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। तोरपा एसडीपीओ नाजिर अख्तर ने कहा कि अफीम के मुख्य सूत्रधार पौलुस सोय की गिरफ्तारी के लिए हमलोग लगातार कई जगहों पर छापेमारी अभियान चला रहे हैं। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें