Move to Jagran APP

जमीन हकीकत देख-समझ निदान का मिला आश्वासन

खूंटी : गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव प्रवीण वशिष्ठ, मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 May 2018 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 12 May 2018 07:18 PM (IST)
जमीन हकीकत देख-समझ निदान का मिला आश्वासन
जमीन हकीकत देख-समझ निदान का मिला आश्वासन

खूंटी : गृह मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव प्रवीण वशिष्ठ, मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी और उपायुक्त सूरज कुमार ने शनिवार को जिले के पदाधिकारियों के साथ मुरहू प्रखंड क्षेत्र के जामडा गांव का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की वास्तविक जानकारी मिली। उन्हें यह जानकारी लेनी थी की कि नीति आयोग के इंडिकेटर (सूचकांक) के अनुसार जिसमें स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं उनसे संबंधित गतिविधियां, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास तथा आधारभूत संरचनाओं में जिले की स्थिति क्या है और इसमें कैसे सुधार लाया जा सकता है। इसके संबंध में बीते शुक्रवार को जिले के पदाधिकारियों के साथ भी किया था। भ्रमण के दौरान ग्राम संगठनों एवं महिला समूहों से वार्ता की गई ताकि जमीनी स्तर पर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की जा सके। टीम ने ¨बदा पंचायत के सुमलुंग गांव के पीडीएस दुकान का निरीक्षण कर राशन की उपलब्धता एवं वितरण आदि के बारे में आ रही समस्याओं से अवगत हुए एवं निराकरण का निदेश दिया। गांव में ही बन रहे पॉली हाउस के बारे में जानकारी ली। पॉली हाउस से किसानों को होने वाले लाभ एवं इसकी सफलता पर अन्य पंचायतों में भी बनाने पर विचार किया गया। इसके पश्चात जामडा गांव के ग्रामीणों के साथ बैठकर समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीणों ने महिला मंडल एवं मजदूरी आदि में खाता संचालन हेतु बैंक में हो रही कठिनाईयों के संबंध में जानकारी दी, जिसका निराकरण एलडीएम को करने को कहा गया। टीम द्वारा मनरेगा समेत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों द्वारा जामडा गांव में चेकडेम बनाने की मांग की। टीम ने चेकडेम हेतु स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। साथ ही अभियंता को प्राक्कलन बनाने का निदेश दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को गांव में पेंशन शिविर लगाने का निदेश दिया। इसके बाद कुम्हारडीह गांव का भ्रमण किया गया जहां ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को रखा। उपायुक्त ने कहा कि आपके समस्याओं का निराकरण जल्द किया जाएगा। ग्रामीणों ने गांव में भी चेक डैम बनाने की मांग रखी। टीम ने बीडीओ एवं अभियंता के साथ भौतिक निरीक्षण कर प्राक्कलन तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा। भ्रमण कार्यक्रम के बाद परिसदन खूंटी में एनजीओ एवं सखी मंडल की प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में जो उपलब्ध संसाधन एवं मौजूदा तंत्र है उसका सर्वोत्तम उपयोग कैसे किया जाय इस संबंध में विमर्श किया गया। भ्रमण कार्यक्रम टीम में अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन डॉ.बिनोद उरांव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरहू, अंचलाधिकारी मुरहू, प्रमुख मुरहू आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.