Move to Jagran APP

भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित : उरांव

खूंटी : राज्यसभा समीर उरांव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रत्

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Apr 2018 09:45 PM (IST)Updated: Tue, 03 Apr 2018 09:45 PM (IST)
भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित : उरांव
भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित : उरांव

खूंटी : राज्यसभा समीर उरांव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। वे मंगलवार को चाइबासा से रांची लौटने के क्रम में स्थानीय भाजपा चुनाव कार्यालय में कुछ देर रूके थे। उनके साथ खिजरी के विधायक रामकुमार पाहन भी थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की रघुवर सरकार द्वारा किए जा रहे विकास योजनाओं से आम जनता प्रभावित है। लोगों को मूलभूत सुविधा मिल रही है। जनता भी नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को ही जिताने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर हो रहा है। यह भाजपा कार्यकर्ताओं की भी इच्छा थी। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से इस चुनाव में पूरे दमखम के साथ आगे आने की बात कही। उनके साथ खिजरी के विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने से प्रदेश में विकास की गंगा बही है। उसीतरह नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी को जीताने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। मिशन 2019 की सफलता के लिए नगर निकाय चुनाव को फतह करना जरूरी है। इस अवसर पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष ओपी कश्यप, अध्यक्ष प्रत्याशी अर्जुन पाहन, उपाध्यक्ष प्रत्याशी राखी कश्यप, अनूप कुमार साहू सहित कई भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.