घर में आग लगने से सभी सामान जल कर खाक
संवाद सूत्र खलारी बुकबुका पंचायत स्थित इमली धौडा निवासी मुनिया देवी पति स्व मोहन लोहरा का घर
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 01:17 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:18 AM (IST)
संवाद सूत्र, खलारी : बुकबुका पंचायत स्थित इमली धौडा निवासी मुनिया देवी पति स्व मोहन लोहरा का घर में बिती रात शुक्रवार को आग लग गई। जिसके कारण घर में रखे समान जल गए। पीड़िता मुनिया देवी ने बताया कि बिती रात घर से उनके दो बच्चे खाना खाकर बगल स्थित नानी के घर में सोने चले गए थे। बाद में घर में कोई नही था। सुबह जब हम आए तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ था। साथ ही घर में रखा सभी समान जला पड़ा था। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया। मुनिया गरीब परिवार से है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बुकबुका पंचायत की मुखिया पीड़िता के घर गई। और घटना जानकारी ली। उन्होंने अंचलाधिकारी रविकिशोर राम से बात कर मुआवजा की माग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें