Move to Jagran APP

200 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, चार गिरफ्तार

मॉब लिचिग की घटना होने के बाद भी प्रतिबंधित मांस का धंधा बंद होता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को कर्रा थाना प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह को प्रतिबंधित मांस की बिक्री होने की सूचना मिली।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 11:00 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 06:33 AM (IST)
200 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, चार गिरफ्तार
200 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, चार गिरफ्तार

-तीन अगल-अलग बोरों व फ्रीजर में रखा गया था मांस

loksabha election banner

-पुलिस ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार

संवाद सूत्र, कर्रा : मॉब लिंचिग की घटना होने के बाद भी प्रतिबंधित मांस का धंधा बंद होता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को कर्रा थाना प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह को प्रतिबंधित मांस की बिक्री होने की सूचना मिली। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर सिलमा विरदा ग्राम के मो. आशिफ के घर से प्रतिबंधित जानवर का मांस बरामद किया। तीन अलग-अलग बोरे में लगभग 150 किलो और फ्रीजर में रखा 50 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस की बिक्री में संलिप्त मो. आशिफ, सुखनाथ लोहरा, किसुबा लोहरा व एतवा मुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया। साथ ही पुलिस ने सात अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की। मौके पर से पुलिस ने दो मारुती सूजुकी ओमनी कार, एक टेंपो, एक डीप रेफ्रिजरेट जब्त कर लिया।

-------------

थाना प्रभारी ने कर्रा को दोबारा अशांत होने से बचाया

कर्रा थाना प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह की सजगता से कर्रा प्रखंड दोबारा अशांत होने से बच गया। विदित हो कि 22 सितंबर को प्रतिबंधित मांस को लेकर हुई मॉब लिचिग की घटना में लापुंग थानांतर्गत गोपालपुर निवासी कलंतुस बारला की मौत हो गई थी। वहीं दो व्यक्ति फागू कच्छप व फिलिप होरो घायल हो गए थे। उक्त घटना के बाद से अभी तक अतिरिक्त पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में निरंतर गश्त की जा रही है। कर्रा थाना प्रभारी को जब सूचना मिली कि एक घर में प्रतिबंधित मांस का कारोबार किया जा रहा है, तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई कर प्रतिबंधित मांस को जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यदि पुलिस की ओर से विलंब होता तो हो सकता है कि एक बार फिर मॉब लिचिग की घटना घट जाती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.