Move to Jagran APP

विकास में होती है सड़क की अहम भूमिका : मंत्री

कर्रा : पूरे प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। किसी भी गांव, शहर, राज्य या देश की विकास में सड़क की अहम भूमिका होती हैं। इसलिए हम झारखंड के हर जिले, प्रखंड व गांव में सड़क के माध्य

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 09:56 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 09:56 PM (IST)
विकास में होती है सड़क की अहम भूमिका : मंत्री
विकास में होती है सड़क की अहम भूमिका : मंत्री

कर्रा : पूरे प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। किसी भी गांव, शहर, राज्य या देश की विकास में सड़क की अहम भूमिका होती है, इसलिए हम झारखंड के हर जिले, प्रखंड व गांव में सड़क के माध्यम से विकास के द्वार खोल रहे हैं। उक्त बातें ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने शुक्रवार को कही। वे कोने बाजारटांड़ मोड़ से विरदा तक 11.600 किलोमीटर लंबी सड़क के मरम्मत कार्य व विरदा से छाता अंबाटोली व कदल डुमरगडी से लोधमा मेन रोड तक 4.65 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास करने के बाद छाता अम्बाटोली में सभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि रोन्हे रोलागुटु हरगढा छाता नदी में पुल, सेताहुरू पुल का शिलान्यास, चुमनुटोली में 4.30 करोड़ की लागत से पुल बनेगा। कर्रा से कुर्से मोड़ तक 5.50 किलोमीटर सड़क एवं चेरवादाग से उडि़केल मोड़ तक सड़क बनेगी। किसानों के लिए सूखे से निपटने के लिए राज्य सरकार पांच हजार रुपए प्रति एकड़ व केन्द्र सरकार छह हजार रुपए किसानों के खाते में दे रही है। कुल मिलाकर ग्यारह हजार रुपये सरकार किसानों को दे रही है। मुख्य अभियंता चंद्रशेखर जायसवाल ने कहा कि सोदाग से रोलागुटु सड़क के निर्माण में कुछ कारणों से विलंब हुआ है। इस कार्य को 16 फरवरी से पुन: चालू किया जा रहा है। एक माह में गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाकर दी जाएगी। सभा को जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, विनोद प्रसाद सोनी, ओपी कश्यप, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू देवी, ज्योतिष भगत, तेम्बा उरांव, डहरू पहान ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता कैलाश राम महतो ने की और संचालन विकास मुंडा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन किसुन महतो ने किया। मौके पर जेई विश्वाजीत बागे, मधुकर सिन्हा, दिलीप  सिन्हा, बिरसा धान, करनो बड़ाईक, मधुसूदन ¨सह, कलिन्द्र नाग, अनिमा देवी, अर्जुन बखला एवं अलोक नायक आदि उपस्थित थे। अंत में कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.