Move to Jagran APP

कर्रा में धूमधाम से मना भाई-बहन का पर्व करमा

कर्रा : प्रखंड के डुफू, लोहरा कोचा कर्रा व धनांमुजी सहित अन्य गांवों में धूमधाम से करमा प

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:29 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:29 PM (IST)
कर्रा में धूमधाम से मना भाई-बहन का पर्व करमा
कर्रा में धूमधाम से मना भाई-बहन का पर्व करमा

कर्रा : प्रखंड के डुफू, लोहरा कोचा कर्रा व धनांमुजी सहित अन्य गांवों में धूमधाम से करमा पर्व मनाया गया। बहनों ने अपने भाई के लिए दिनभर उपवास रखकर लंबी उम्र की कामना की। जगह- जगह पाहन व पंडित द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई। वहीं, ग्राम डुफू में कर्मा पर्व पर विशेष आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भारतीय मुंडा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एतवा मुंडा ने सभा को संबोधित करते हुए करमा पर्व मनाने के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी दी। पहाड़टोली के नृत्य मंडली द्वारा लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय मुंडा समाज के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुशील पाहन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पुष्कर ¨सह मुंडा द्वारा किया गया। मौके पर सीसीएफ फोरेस्ट रांची शशिकर सामंत, प्रदीप प्रसाद, तेम्बा उरांव, किशोर सामन्त, शिबा मुंडा, रिबड़ मुंडा मोहन मुंडा, राजेश मुंडा के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.