धूमधाम हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन
कर्रा : कर्रा महतो टोली से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस धूमधाम के साथ निकाला गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 01:06 AM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 01:06 AM (IST)
कर्रा : कर्रा महतो टोली से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस धूमधाम के साथ निकाला गया। विसर्जन में भक्तों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते नाचते हुए कर्रा महतो टोली से मस्जिद चौक , थाना चौक, डाकघर से लौयकेल तालाब में विसर्जन किया। पुरोहित शंकर पाठक ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विसर्जन कराया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पुष्प राज तिवारी ,उपाध्यक्ष अशीष मेहता, सचिव ¨रकू भगत, महादेव लोहरा, रवि महतो, चन्दन महतो, आशीष लाल, सोन्टू, रोहित के अलावे सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें