Move to Jagran APP

सादगी के साथ मनाया गया करम पर्व

आदिवासी समुदाय का प्रमुख त्योहार करम पर्व शनिवार को जिला मुख्यालय में सादगी के साथ विधि-विधान से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 06:43 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 06:43 PM (IST)
सादगी के साथ मनाया गया करम पर्व
सादगी के साथ मनाया गया करम पर्व

खूंटी : आदिवासी समुदाय का प्रमुख त्योहार करम पर्व शनिवार को जिला मुख्यालय में सादगी के साथ विधि-विधान से मनाया गया। कोविड-19 को ले इस बार करम अखड़ा में पूर्व वर्षाें की भांति नृत्य-गीत व अन्य सामूहिक समारोह का आयोजन नहीं किया गया।

loksabha election banner

मुख्य कार्यक्रम वन विभाग के चेक पोस्ट के समीप सरना समाज के करम अखड़ा में हुआ। यहां कामंता के रूसू पाहन तथा बैजनाथ पाहन ने विधि-विधान से करम पूजा का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इस बार विधिवत करम डाल व जावा का उठाव नहीं किया गया। बताया गया कि करम डाल व जावा का उठाव करने पर उसका विसर्जन भी बाजे-गाजे के साथ किया जाता है, जो इस बार कोविड-19 के कारण उचित नहीं था। इसलिए सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान को सादगी के साथ किया गया। इस आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन, शंकर मुंडा, चंद्रावती सारू, नौरी पूर्ति, दुर्गावती ओडेया, डॉ. वीरेन्द्र सोय, सुगुनदास मुंडा, राम मुंडा, जगन्नाथ मुंडा, चाल् र्स पाहन आदि उपस्थित थे। पूरे आयोजन के दौरान शारीरिक दूरी का पालन गंभीरता के साथ किया गया। दूसरी ओर सदान वर्ग के तेली, कुम्हार, हरिजन, लोहार व रौउतिया आदि जातियों के लोगों ने भी करम पर्व श्रद्धा व निष्ठा के साथ मनाया। करम पूजा को लेकर युवतियां और महिलाएं पूरे दिन उपवास में रहीं। शाम को विधिवत पूजन-अर्चन के बाद उन्होंने प्रसाद व जल ग्रहण किया। युवतियों ने पूजा के दौरान अपने भाइयों की लंबी आयु की कामना की। कोविड-19 को लेकर इस बार कहीं भी रात्रि जागरण व गीत-नृत्य का आयोजन नहीं किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.