दिवंगत भाजपा नेता मागो मुंडू के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, हरसंभव मदद का वादा
दिवंगत भाजपा नेता के परिजनों और ग्रामीणों से अलग-अलग मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हेठगोवा तिहरे हत्याकांड के बारे विस्तार से जानकारी ली।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 10:31 PM (IST)
खूंटी, जासं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को भाजपा नेता मृतक मागो मुंडू के परिजनों और गांव वालों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। दिवंगत भाजपा नेता के परिजनों और ग्रामीणों से अलग-अलग मुलाकात के दौरान मुंडा ने हेठगोवा तिहरे हत्याकांड के बारे विस्तार से जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री को ग्रामीणों ने बताया कि घटना को लेकर पूरा गांव दुखी है। हत्यारों की हर हाल में गिरफ्तारी की जाये।
मौके पर बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों के साथ मुंडा ने घंटों बातचीत की। इस दौरान मंत्री ने परिजनों को सरकारी नौकरी दिए जाने व मुआवजा दिलाने व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया। मौके पर मागो मुंडू के नाम पर गांव में ही प्रतिमा स्थापित करने के लिए सांकेतिक रूप से गढ्डा खोदकर अनावरण किया। इस अवसर पर मृतक मागो मुंडू की बेटी प्रमिला मुंडू, बबिता मुंडू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें