कल्याण अस्पताल का किया निरीक्षण
संजीवनी ग्राम ट्रस्ट की सचिव आरती कुमारी ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को कल्याण अस्पताल पहुंचीं और अस्पताल का निरीक्षण किया।
अड़की : संजीवनी ग्राम ट्रस्ट की सचिव आरती कुमारी ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को कल्याण अस्पताल पहुंचीं और अस्पताल का निरीक्षण किया। विदित हो कि दीपक फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल अड़की में 10 माह बाद भी प्रबंधन ने अस्पताल में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सेवा शुरू नहीं कराई है। इस संबंध में आरती कुमारी ने प्रबंधक से बात की और एक माह में अस्पताल में सभी सुविधाएं शुरू करने को कहा। इस संबंध में उन्होंने कल्याण अस्पताल के संचालक दीपक फाउंडेशन के सचिव से भी बात करने की इच्छा जताई। अस्पताल के प्रबंधक ने उन्हें आश्वस्त किया कि अस्पताल में दूरदराज से आने वालों को सभी स्वास्थ सेवाएं जल्द से जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी। मौके पर यादू पहान, राजूलाल गुप्ता, जयपाल पातर, अशोक महतो, सोरेन कुमार व महेंद्र मुंडा आदि उपस्थित थे।