Move to Jagran APP

भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने किया फेस मास्क का वितरण

कोरोना महामारी के व्यापक संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 06:54 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 06:54 PM (IST)
भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने किया फेस मास्क का वितरण
भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने किया फेस मास्क का वितरण

खूंटी : कोरोना महामारी के व्यापक संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने नगर पंचायत, खूंटी में फेस मास्क का वितरण किया।

loksabha election banner

नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अर्जुन पाहन, उपाध्यक्ष राखी कश्यप व वार्ड सदस्य अलका देवी को संस्था के जिलाध्यक्ष सुजीत गोस्वामी ने मास्क प्रदान किया। संस्था द्वारा इससे पूर्व ग्रामीण क्षेत्र मूरहू, कर्रा व तोरपा में ग्रामीणों के बीच मास्क वितरण किया जा चुका है। साथ ही संस्था द्वारा कोविड-19 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पाहन ने कोरोना महामारी के संकटकालीन स्थिति में संस्था द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा व्यापक जनजागरूकता के माध्यम से ही संक्रमण को रोका जा सकता है। संस्था इस दिशा में लोगों को जागरूक कर रही है। यह एक प्रशंसनीय पहल है। इस अवसर पर संस्था के सचिव चंद्रदेव सिंह व प्रिस आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.