Move to Jagran APP

कर्रा में बारिश में घर ढहा

प्रखंड में मूसलधार बारिश होने से गत शुक्रवार की रात नौ बजे रोलागुटू गांव निवासी आश्रम लोहरा का घर ध्वस्त हो गया। हालांकि घर में सो रहे आश्रम लोहरा उसकी पत्नी और बच्चे बाल-बाल बच गए। जानकारी

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 09:25 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 06:35 AM (IST)
कर्रा में बारिश में घर ढहा
कर्रा में बारिश में घर ढहा

कर्रा : प्रखंड में मूसलधार बारिश होने से गत शुक्रवार की रात नौ बजे रोलागुटू गांव निवासी आश्रम लोहरा का घर ध्वस्त हो गया। हालांकि घर में सो रहे आश्रम लोहरा, उसकी पत्नी और बच्चे बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य रात का खाना खाकर बारिश होने के कारण करीब आठ बजे ही सो गए। करीब नौ बजे अचानक घर की दीवार गिरने की आवाज सुनकर सभी लोग उठ गए और देखा कि घर की दीवार बाहर की तरफ गिर गई है। आश्रम लोहरा ने परिवार के लोगों को सुरक्षित देखकर चैन की सांस ली। कर्रा प्रखंड में बारिश से लोगों का जीवन-अस्त व्यस्त हो गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.