महिलाओं की सहायता के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं व किशोरियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
खूंटी : जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं व किशोरियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 9297878454 जारी किया गया है। इस नंबर पर संपर्क कर कोई भी व्यक्ति महिलाओं व किशोरियों से संबंधित आपराधिक गतिविधियों व घटनाओं की जानकारी दे सकता है। सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन तत्काल पीड़ित महिला तक पहुंचकर यथासंभव उनकी समस्या का समाधान करेगा। साथ ही दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
वर्तमान में छेड़खानी करना, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो भेजकर तंग करना स्कूल आने-जाने पर फब्ती कसना, प्रतिकूल टिप्पणी करना, अनावश्यक रूप से पीछा करना आदि सेक्सुअल हैरेसमेंट के मामलों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सजग रूप से कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में निर्भीक होकर दिए गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही शिकायतकर्ता की गोपनीयता बरकरार रखी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोडल पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, राजेश प्रसाद रजक के मो. 7250882031 पन संपर्क किया जा सकता है।