भाजपा की गोविदपुर मंडल समिति का विस्तार
भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष राम ध्यान सिंह ने सोमवार को गोविदपुर मंडल समिति का विस्तार किया।
कर्रा : भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष राम ध्यान सिंह ने सोमवार को गोविदपुर मंडल समिति का विस्तार किया। मंडल समिति में महावीर गोप व लक्ष्मण पहान को महामंत्री, देवेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, कंचन उरांव, शिवकुमार सिंह व खिलेश्वर गोप को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, सुजीत गुप्ता, बंटी देवी, हलू नाथ साहू, रेशमी देवी व नीलांबर सिंह को मंत्री एवं गजेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही कार्यसमिति में 31 सदस्यों को स्थान दिया गया।
इस दौरान गोविदपुर मंडल के संयोजक व सह संयोजक का भी चुनाव किया गया। इसके तहत गोविदपुर पंचायत में गंगा मुंडा को संयोजक व अर्जुन पाइक को सह संयोजक बनाया गया। जरियागढ़ पंचायत में शंकरसन साहू को संयोजक व मुकेश राम को सह संयोजक, उड़ीकेल पंचायत में राम केश्वर सिंह को संयोजक व नकुल सिंह को सह संयोजक मनोनीत किया गया। निमड़ा पंचायत में सुरेंद्र को संयोजक व शिबू राम को सह संयोजक, डहकेला पंचायत में धनेश्वर गोप को संयोजक व महेंद्र लोहरा को सह संयोजक एवं बकासपुर पंचायत में रविद्र गुप्ता को संयोजक व कानदु आइंद सह संयोजक को चुना गया वहीं चेतन नाग, दिलीप शर्मा, तारा प्रसाद, नरेश चंद्र गुप्ता, दीनानाथ साहू, दुखों राम, डुना भगतग एवं हीरा साहू को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।