पिता ने पुत्र को कुदाल से काट डाला
मुरहू थाना क्षेत्र के गुआ में गत शनिवार की रात पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की कुदाली से वारकर हत्या कर दी।
खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के गुआ में गत शनिवार की रात पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की कुदाली से वारकर हत्या कर दी। घटनाक्रम के मुताबिक गुआ निवासी 35 वर्षीय बुधु मुंडा का किसी बात को लेकर अपने पिता करम सिंह मुंडा से विवाद हो गया। बात अधिक बढ़ जाने पर करम सिंह मुंडा व मृतक के सौतेले भाई राघो मुंडा ने बुधु मुंडा पर कुदाल से वार कर दिया। फलस्वरूप मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर आरोपित करम सिंह मुंडा व राघो मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मृतक की पत्नी नागी सोय के बयान पर मुरहू थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।