ेऐतिहासिक सोनमेर मेले का समापन
कर्रा : शरद पूर्णिमा पर प्रखंड में लगने वाले ऐतिहासिक सोनमेर मेला का गुरुवार को समापन हो गया। मेला में राज्य के प्रख्यात नागपुरी गायक पवन ग्रुप द्वारा रंगारंग नागपुरी, ठेठ आरकेस्ट्रा आकर्षण का केंद्र रहा। सैकड़ो लोग आरकेस्ट्रा में झूमते नजर आए। मेला में वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत भक्तों ने एक भैंसा व सैकड़ो बकरों की बलि चढ़ाई।
कर्रा : शरद पूर्णिमा पर प्रखंड में लगने वाले ऐतिहासिक सोनमेर मेला का गुरुवार को समापन हो गया। मेला में राज्य के प्रख्यात नागपुरी गायक पवन ग्रुप द्वारा रंगारंग नागपुरी, ठेठ आरकेस्ट्रा आकर्षण का केंद्र रहा। सैकड़ों लोग आरकेस्ट्रा में झूमते नजर आए।
मेला में वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत भक्तों ने एक भैंसा व सैकड़ों बकरों की बलि चढ़ाई। वहीं मेला मे मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा उपस्थित रहे। सोनमेर मेला समिति की संचालन समिति ने मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा का भव्य स्वागत किया। मुंडा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मां देवी के आशीर्वाद पूरे क्षेत्र में मन चैन है और मां देवी की कृपा से लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है, जिससे प्रति वर्ष मेला का काफी विकास हुआ। मेला में झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार व बंगाल से प्रति वर्ष हजारों भक्तों का आवागमन होता रहता है। मां की आराधना करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। मेला मे रंग-बिरंगी मिठाइयां, खिलौने, फल, सब्जी व गन्ने (कतारी) की दुकानें लगाई गई थीं। इसका मेले में आए लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। मेला को सफल बनाने में मेला संचालन समिति के अध्यक्ष किशोर बड़ाईक, मनी मुंडा, लक्ष्मण धल, बाली हेरेंज, सनिका हेरेंज, नीलम हेरेंज, टेनु बड़ाईक, बिरसा लोहरा, मरकुस होरो समेत समिति के अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही। मेला में मुख्य रूप से भाजपा नेता विनोद प्रसाद सोनी, घुरन महतो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनी, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राम महतो, बालकिशुन महतो, तेम्बा उरांव, अफजल मिरयासी, बिरसा धान, चरन खलखो, करनो बड़ाईक आदि उपस्थित थे।