चुनाव प्रचार ने पकड़ी तेजी, 19 को पड़ेंगे वोट
खूंटी : त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के तहत अड़की प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 19 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव को ले सभी सात उम्मीदवारों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। सभी उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट देने की अपील कर रहे हैं।
खूंटी : त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के तहत अड़की प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद के लिए 19 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव को ले सभी सात उम्मीदवारों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। सभी उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट देने की अपील कर रहे हैं।
जिला प्रशासन ने चुनाव को ले सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। अड़की प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के लिए 19 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 22 दिसंबर को बिरसा कॉलेज में होगी। पंचायत चुनाव में 52166 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला परिषद सदस्य के लिए सात उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। सभी उम्मीदवार क्षेत्र में चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लगे हैं। चुनाव के लिए अड़की प्रखंड में 160 बूथ बनाए गए हैं। प्रखंड में कुल 30 बूथ अति संवेदनशील, 30 संवेदनशील एवं सौ बूथ सामान्य हैं। चुनाव कराने के लिए 160 बूथों में 480 मतदान कर्मी लगाए जाएंगे। दस प्रतिशत मतदान कर्मियों को रिजर्व में भी रखा जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायत वार्ड समिति के 63 पद, पंचायत समिति के 4 पद, मुखिया के एक एवं जिला परिषद सदस्य के एक रिक्त पद के लिए चुनाव की घोषणा की गई थी। तोरपा प्रखंड में 32 वार्ड समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। कर्रा प्रखंड में एक वार्ड समिति सदस्य निर्विरोध चुना गया और एक पद रिक्त है। खूंटी प्रखंड में पंचायत वार्ड सदस्य के आठ पद रिक्त थे, जिसमें पांच निर्विरोध चुने गए। मुरहू प्रखंड में वार्ड समिति सदस्य के चार पद रिक्त थे, जिसमें चार उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। जिला में पंचायत समिति सदस्य के चार पद रिक्त थे, जिसमें गुटजोरा एवं हूंट पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के रूप में दो उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। कोचांग एवं लरता में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। जिले में रनिया प्रखंड के खटखूरा पंचायत में मुखिया का एक रिक्त पद था, जिसके लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इसमें से एक प्रत्याशी का नामांकन रद होने के कारण मंजू सुरीन निर्विरोध मुखिया चुनी गईं। अड़की प्रखंड में जिला परिषद सदस्य का एक पद रिक्त है, जिसके लिए सात उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। केशव चंद्र महतो को कोट, चेतन पुराण को बल्लेबाज, नीरज कुमार ¨सह को गले की टाई, पलटन मुंडा को डीजल पंप, राजेंद्र ¨सह मुंडा को अंगूठी, विश्वनाथ मुंडा को गुब्बारा एवं सागर मुंडा को ब्लैक बोर्ड चुनाव चिह्न आवंटित हुआ है। जिला प्रशासन प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।