जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनेंगे जनता की समस्याएं
जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा टेलीकांफ्रेंसिग (दूरभाष संवाद) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत लोग दूरभाष संख्या 8210117226 पर दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक संबंधित अधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं।
खूंटी : जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा टेलीकांफ्रेंसिग (दूरभाष संवाद) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत लोग दूरभाष संख्या 8210117226 पर दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक संबंधित अधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। इसी कड़ी में 18 सितंबर शुक्रवार को जनता द्वारा ई-गवर्नेंस से संबंधित समस्याओं की जानकारी देकर समाधान के संबंध में पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया जा सकता है।
सरकारी विभागों में ऑनलाइन माध्यम से किये जाने वाले कार्यों आदि से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण किया जाता है। इससे संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अपनी समस्याओं से अधिकारी को अवगत करा कर समाधान प्राप्त किया जा सकता है। टेलीकांफ्रेंसिग कार्यक्रम की 18 सितंबर की कड़ी में दूरभाष पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रवि रंजन उपलब्ध रहेंगे। दूरभाष के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के संदर्भ में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।