तिहरे हत्याकांड के बाद खूंटी पहुंचे डीआइजी-एसपी, कई को लिया हिरासत में
Jharkhand. खूंटी में भाजपा नेता और उनकी पत्नी व बेटे की हत्या मामले में बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ चल रही है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 03:35 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 04:22 PM (IST)
खूंटी, जासं। खूंटी के मुरहू क्षेत्र में भाजपा नेता और उनकी पत्नी व बेटे की हत्या मामले में बुधवार को पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ चल रही है। आज दोपहर डीआइजी होमकर अमोल विष्णुकांत, खूंटी के एसपी आलोक हेठगोवा गांव पहुंचे। पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड की टीम भी थी। यहां उन्होंने पहले मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस हत्या के कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। गांव में पुलिस ने ग्रामीणों से भी घटना को लेकर बात की और उनसे जानकारी प्राप्त की।
मामले पर डीआइजी ने कहा कि घटना से संबंधित विन्दुओं कर जांच चल रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। घटना में उग्रवादी संगठन का हाथ है या नहीं, यह सभी जांच का विषय है। जल्द ही आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इधर, गांव में घटना के बाद दहशत का माहौल है। गांव वाले यही कह रहे हैं कि वर्दीधारी कुछ लोग आए थे और घटना को अंजाम दिया।
बता दें कि सोमवार की रात को उग्रवादियों ने भाजपा नेता मागो मुंडू तथा उनकी पत्नी व बेटे को घर से बाहर निकालकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में मागो मुंडू के परिवार की एक अन्य महिला नौरी मुंडू को भी गोली लगी थी। इस हत्याकांड में उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के हाथ होने की आशंका जताई जा रही थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें