करंट लगने से महिला की मौत
खूंटी : मुरहू थानांतर्गत शांतिपुरी में रविवार को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर एक महिला मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
खूंटी : मुरहू थानांतर्गत शांतिपुरी में रविवार को विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर एक महिला मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटनाक्रम के मुताबिक शांतिपुरी निवासी बुधु मुंडा व उसकी पत्नी सोमारी देवी मजदूरी करते हैं। रविवार की सुबह बुधु मुंडा मजदूरी करने चला गया। इसके बाद सोमारी देवी तालाब में नहाने के लिए घर से निकली। रास्ते में विद्युत प्रवाहित बिजली का तार टूटा पड़ा था। उक्त तार का स्पर्श होने से वह करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।