धान के खेत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म की आशंका
खूंटी : तिरला पंचायत के बुदुडीह गांव निवासी चिलगी देवी (42) का शव गुरुवार की सुबह धान के खेत से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खूंटी : तिरला पंचायत के बुदुडीह गांव निवासी चिलगी देवी (42) का शव गुरुवार की सुबह धान के खेत से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम कराने आए चिलगी देवी के परिजनों ने बताया कि गत बुधवार की दोपहर चिलगी देवी अपनी एक सहेली के साथ खेत में साग चुनने गई थी। शाम को चिलगी देवी की सहेली अपने घर पहुंच गई, लेकिन चिलगी रात में भी घर नहीं पहुंची। सुबह गांव में उसकी तलाश करने के क्रम में तिरला एवं बुदुडीह के सीमान में धान के खेत में उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि चिलगी के पति स्व. बानू मुंडा की मृत्यु 3 वर्ष पूर्व हो गई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। परिजनों ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर वहां जाने पर देखा कि चिलगी देवी के वस्त्र अस्त-व्यस्त थे। उसका अंत:वस्त्र भी बगल में फेंका हुआ था। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है, परंतु इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।