साइकिल रैली निकालकर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को सुबह छह बजे सर्किट हाउस से साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
खूंटी : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को सुबह छह बजे सर्किट हाउस से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में 30 साइकिल सवारों ने भाग लिया। रैली सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर मिश्रा पट्रोल पंप, ऊपर चौक, एवं कदमा चर्च होते हुए पुन: सर्किट हाउस आकर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी हेमंत सती ने किया।
रैली में उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर व उप विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह समेत जिले के पदाधिकारी शामिल थे। रैली में शामिल होने वाली सभी साइकिलों को स्वास्थ्य सुरक्षा के ²ष्टिकोण से पूर्ण में ही सैनिटाइज कर दिया गया था। साथ ही देशभक्ति व राष्ट्रप्रेम के गीतों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति के संदेश भी प्रेषित किए गए। साइकिल रैली के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा के जागरूकता संदेशों को प्रेषित किया गया। रैली का उद्देश्य आमजनों को स्वतंत्रता दिवस के पावन दिन पर राष्ट्रप्रेम का संदेश देने के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक ²ष्टिकोण अपनाने की दिशा में प्रेरित करना था। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सकारात्मक विचार हमें सतत विकास की ओर अग्रसर करते हैं। रैली का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित पर्यावरण के प्रति गंभीर ²ष्टिकोण अपनाना है।