कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
वैश्विक महामारी कोविड-19 को रोकने के लिए मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे पुलिस बल के
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 08:34 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 06:13 AM (IST)
कर्रा : वैश्विक महामारी कोविड-19 को रोकने के लिए मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे पुलिस बल के जवानों को बुधवार को सम्मानित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष सह लिमड़ा पंचायत की वार्ड सदस्य प्रीति सिंह, जलंगा पंचायत की उप मुखिया सीमा देवी, भाजपा के चांपी पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह एवं गुमडू के शिक्षक रामशरण सिंह व करण सिंह ने संयुक्त रूप से जरियागढ़ थाना में प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी मनमोहन साहू एवं थाना प्रभारी अवधेश कुमार सहित सभी पुलिस बल के जवानों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर उन्हें मास्क तथा तौलिया भेंट किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें