मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर जताया शोक
झारखंड सरकार के मंत्री झामुमो के कद्दावर नेता झारखंड आंदोलनकारी हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया।
खूंटी : झारखंड सरकार के मंत्री झामुमो के कद्दावर नेता झारखंड आंदोलनकारी हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया। जिला कार्यालय में शोकसभा का आयोजन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि इस अपार दुख को सहने की शक्ति उनके परिवार वालों को दे। शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता ओमप्रकाश मिश्र, पीटर मुंडू, पुनीत हेमरोम, बैजनाथ मुंडा, नईमउद्दीन खान, विल्सन तोपनो, सयूम अंसारी, देवेंद्र महतो बोहा, शशिकांत होरो, नरेश तिर्की, सुशील सांगा, विनायक राय, पौलुस पूर्ति, रवि मिश्रा, अजय गुप्ता, श्याम किशोर भगत व अमित नाग सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।